सांसद श्री अहमद पटेल जी को ईश्वर ने हमसे हमेशा-हमेश के लिए छीन लिया है,

सच्चे दीन-हीन गरीब बेसहाराओं को


सहारा देने बाले काँग्रेसी कार्यकर्ताओं


को गले लगा कर उन्हें पार्टी में आगे बडाने


बाले नेक फरिस्ते काँग्रेस के कर्णधार सांसद


श्री अहमद पटेल जी को कुर्र काल के हाथों


ने उनको हमसे छीन लिया-श्योराज



अलीगढ़ 25 नबम्बर
सच्चे दीन-हीन गरीब बेसहाराओं को सहारा देने बाले सरताज सांसद श्री अहमद पटेल जी को ईश्वर ने हमसे हमेशा-हमेश के लिए छीन लिया है, वह मुझ जैसे छोटे से छोटे काँग्रेसी कार्यकर्ताओं को बहुत प्यार मोहब्बत देकर उन्हें गले लगा करके सम्मान देने बाले सच्चे नेक फरिस्ते थे!
ऐसे नेक सच्चे फरिस्ते हजारों-हजारों वर्षों बाद पैदा होते हैं, हमें यकीन नहीं होता कि वह सचमुच ब्रह्माण्ड में हमें छोड़कर विलीन हो गए हैं, उन्हें आज हमने खो दिया है!
वह जब भी मुझे मिलते थे “वह सदैव कहते थे”, “श्योराज तुम जैसा बहादुर दूसरा कोई और काँग्रेस में काम करने बाला सचिव नहीं देखा”, “तुम्हारा काम तुम्हें बहुत आगे बड़ायेगा” जैसे अनमोल शब्द जब मेरे कानों में उनके गूँजते हैं, तो मेरे खुशी से आंखों में आँसू आ जाते हैं, अब ऐसे अनमोल ओर पवित्र शब्द मुझसे कोन कहेगा, यही सोचकर-सोचकर बहुत विचलित हो रहा हूँ, क्या करूँ कहाँ जाऊं उन्हें कहाँ से पकड़ कर लाऊं काँग्रेस में ऐसा नेक वन्दा अब कहाँ है, ऐसे महान काँग्रेस के जन नायक, शिरोमणी, कर्णधार को हमने आज खो दिया है, काँग्रेस में ऐसे महान जन नायक कि पूर्ति होना असम्भव है, हम जैसे करोडों काँग्रेस के सिपाहियों कि आँखों में आँसू देकर हमें रोता बिलखता छोड़कर बहुत जल्दी हमें चले गए अब उनकी केवल यादगार व आशीर्वाद हमारे साथ रह गया है!
आज 25 नबम्बर 2020 को प्रातः 30 बजकर 30 बजे क्रूर काल के हाथों ने उनको हमसे छीन लिया है!
हम परमपिता परमेश्वर से प्राथना करते हैं, कि ईश्वर उनकीं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देकर मुक्ति प्रदान करें, ओर उनके दुःखी परिवार को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें!
आंसुओं से भाव भीहोर होकर भावपूर्ण शौक श्रंदांजली अर्पित करता हुँ!
ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति
आपके चरणों का दास

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks