माता-पिता को वापस मिली खोयी खुशियां

माता-पिता को वापस मिली खोयी खुशियां

एटा/मिरहची। थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव से दो नावालिग लड़कियां खेलते खेलते गायब होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस की सतर्कता और सूझ बूझ के चलते दोनों लड़कियों को पुलिस ने वरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
अचलपुर निवासी गिरीश चंद्र पुत्र नाथूराम की तीन बर्षीय पुत्री मोनी एवं गिरीश चंद्र की साढ़े तीन बर्षीय भांजी माधुरी घर से खेलते हुए बाहर सड़क की तरफ निकल गयीं थीं। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने लड़कियों के गुम होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और थानाध्यक्ष सीताराम सरोज ने पुलिस वल के साथ लड़कियों की खोज में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को आसेपुर गांव के पास से सड़क किनारे भटकते हुए पकड़ लिया और थाने लाकर पूंछतांछ करने पर पता चला कि दोनों लड़कियां गांव अचलपुर की रहने वालीं हैं वह घर के बाहर खेलने के लिए निकलीं थीं और रास्ता भटक गयीं। इस मौके पर थाने पर सीओ सदर इरफान नासिर खान और एएसपी राहुल कुमार क्राइम ने भी थाने पर अपनी मौजूदगी में दोनों लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks