
*सात साल तक चला रेप का मुकदमा निकला झूठा, अब आरोप लगाने वाली युवती देगी 15 लाख का मुआवजा* एक शख्स पर लगे बलात्कार के आरोप झूठे पाए जाने के बाद चेन्नई की अदालत ने उस पीड़ित को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। उस शख्स पर कॉलेज की छात्र ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके बाद उस पर करीब सात साल तक केस चला।। बलात्कार पीड़िता के डीएनए टेस्ट में साबित हुआ कि वह युवक आरोपी नहीं था। ऐसे में उसने मुआवजे के लिए मुकदमा दायर किया, जिसमें उसने कहा कि झूठे बलात्कार के आरोप ने उनके करियर और जीवन को बर्बाद कर दिया