
एटा।यातायात जागरूकता माह 2020 आज दिनांक 18-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट निर्देशन में समस्त यातायात कर्मियों का आचरण एवं वर्दी धारण करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहे पर होर्डिंग्स लगायीं गयी व 7 बैनर लगाये गये 600 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 105 ई-चालान पर 80300 रुपये जुर्माना किया गया।