डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीएम ने दीपावली के पावन पर्व पर दी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने समस्त जनपदवासियों को जीवन से अंधेरे को दूर कर प्रकाशमान मनाये जाने वाले प्रकाशोत्सब पर्व दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, सम्पन्नता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि आपके जीवन से अंधेरा दूर हो, आप स्वस्थ रहें, सुखी रहें, समृद्धि व सम्पन्नता बढ़े। आपका भविष्य उज्ज्वल हो, सम्पूर्ण देश का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि दीपावली त्योहार शांति, प्रेम, सदभाव के साथ मनाया जाये, साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, अस्पतालों आदि संवेदनशील स्थानों के आसपास पटाखे कतई न चलायें। तेज आवाज वाले एवं किसी प्रकार से शारीरिक हानि पहुंचाने वाले पटाखे कतई न चलाए जाएं। वर्तमान कोरोना वायरस एवं डेंगूं का प्रकोप प्रभावी है, त्योहार के दौरान स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से सतर्कता बरती जाए।