जवानों के साथ दिवाली मनाने जैसलमेर बॉर्डर पहुंचे PM मोदी, CDS-आर्मी चीफ भी मौजूद

जवानों के साथ दिवाली मनाने जैसलमेर बॉर्डर पहुंचे PM मोदी, CDS-आर्मी चीफ भी मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर में पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी के साथ CSD बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे और BSF DG राकेश अस्थाना भी मौजूद हैं. पीएम मोदी 2014 से ही हर साल अपनी दिवाली जवानों के साथ मनाते हैं. जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा मिलती है. यहां बॉर्डर पर BSF की तैनाती है. 

पिछले साल 27 अक्टूबर 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. इससे पहले 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और ITBP के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks