अवैध पटाखों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में थाना अवागढ़ ने करीब 2.5 कुंतल अवैध पटाखे किए बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में थाना अवागढ़ ने करीब 2.5 कुंतल अवैध पटाखे किए बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा अब तक लगभग 5 कुंतल अवैध पटाखों के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। इस क्रम में दिनांक 12.11.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को करीब 250 किग्रा अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखों) का भंडारण किए जाने पर कस्बा अवागढ़ में शिव मंदिर के पास से समय करीब 14:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर *मुअसं - 334/2020 धारा 5/9B विस्फोटक पदार्थ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

_नोट- थाना मारहरा पुलिस द्वारा पूर्व में तीन अभियुक्तों को लगभग 2.5 कुंटल अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- नितेश पुत्र प्रेम किशोर निवासी शिव मंदिर के पास कस्बा आवागढ़ एटा
2- राजेश उर्फ राजू पुत्र बल्लभदास निवासी मोहल्ला बौहरान कस्बा आवागढ़ एटा।

बरामदगी का विवरण:-
1- 250 किग्रा अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखे)।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks