फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश में की खुदकुशी, घर में लगाई फांसी

फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा ने आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खुदकुशी कर ली है. वह धर्मशाला में किराए के घर में रहते थे. पुलिस का कहना है कि उन्होंने फांसी लगाई है. फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.