विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान आज दिनांक 12.11.2020 को वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली का निरीक्षण एवं वृद्धजनों के लिए पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन में किया गया। शिविर का शुभारम्भ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मयंक जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। गया। कोरोना महामारी के समय सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कोविड-19 से बचाव मास्क का प्रयोग दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरुक किया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप कानूनी जानकर बने अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी सचिव महोदय द्वारा उपस्थित वृद्धजनों के समस्याओं को सुना गया एवं उसके निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी दी। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि यदि वृद्धजनों की संपति पर किसी ने अतिक्रमण या कब्जा कर लिया है जो वृद्धजन पैसों की कमी के कारण अपना अधिकार नहीं प्राप्त कर पा रहे है तो वह निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सचिव महोदय द्वारा कहा गया कि बुजुर्ग हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है बुजुर्गो के आर्शीवाद से बढ़कर कुछ नहीं है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक श्री धनन्जय प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, व पीएलवी बृजपाल, पवन, आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन पराविधिक स्वयं सेवक श्री बृजपाल के द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks