पूर्व सांसद डॉ महादीपक सिंह शाक्य पंचतत्व में विलीन

*पूर्व सांसद डॉ महादीपक सिंह शाक्य पंचतत्व में विलीन।* *दीपक की रोशनी से कमल को रोशनी देने वाले डॉ महादीपक शाक्य पूर्व सांसद जी को कोटिशः श्रद्धांजलि।*(स्वामी प्रसाद मौर्य केबिनेट मंत्री) एटा जनपद की राजनीति के भीष्मपितामह 1971 में भारतीय जनसंघ के चुनाव चिन्ह दीपक के निशान पर अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़े डॉ0महादीपक सिंह शाक्य का 102 वर्ष की लम्बी उम्र में कल देहांत हो गया,उनकी अंतेष्टि में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,डॉ0 महादीपक सिंह शाक्य के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए,बताया कि डॉ0शाक्य जी ने तत्कालीन जनसंघ पार्टी के चुनाव चिन्ह दीपक से एटा लोकसभा का चुनाव लड़कर भारी जीत हासिल की,देश मे कांग्रेस की हुकूमत में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ से मात्र दो प्रत्यासी जीत कर लोकसभा पहुँचे थे, एक मा0 अटल बिहारी वाजपेयी दूसरे महादीपक सिंह शाक्य जी,उन्होंने जनसंघ के निशान दीपक के प्रकाश से कमल निशान जो भारतीय जनता पार्टी का निशान बना उसको प्रकाशित किया,शाक्य जी 1971 के चुनाव के बाद छः बार सांसद बने,उन्होंने बहुत ही ईमानदारी, सहनशीलता,और सहजता से राजनीति कर जनता की सेवा की।आज उनकी अंत्येष्टि में मुझे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,मैं राजनीति के पुरोधा डॉ0 महादीपक सिंह शाक्य को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।अन्त्येष्टि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में सांसद डॉ0संघमित्रा मौर्य, सांसद मुकेश राजपूत,राज्यसभा सांसद गीता शाक्य,पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,विधायक सत्यपाल सिंह राठौर,विधायक ममतेश शाक्य,विधायक विपिन वर्मा डेविड,जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप जैन,जय प्रकाश पांडेय,ब्रजेश गुप्ता राजू अध्यक्ष पालिका परिषद,जिला मंत्री आशीष राजपूत,डॉ0नईम वरिष्ठ भाजपा नेता,उमेश वर्मा,सतेंद्र वर्मा,गजेंद्र राठौर दुल्ला,रामकिशोर यादव,रणजीत यादव,के अलावा स्थानीय प्रशासन के एसडीएम राजीव पांडेय,क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा,कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा, के अलावा पूरे थाने की फोर्स उपस्थित थी,लोकतंत्र सेनानी होने के कारण डॉ0 शाक्य को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, उनको मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अरविंद शाक्य ने दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks