
*#Agra….* *कार में पत्नी का दबाया गला फिर खिलाई नींद की गोलियां* *जाम की वजह से बची महिला की जान* ग्वालियर निवासी रूबी कुशवाहा को पति मान सिंह ने अधिवक्ता से बातचीत के बहाने कार में ले जाकर हत्या का प्रयास किया। अपने तीन साथियों की मदद से कार में ही गला घोंटने की कोशिश की। नींद की गोलियां भी खिला दीं। इसके बाद मरा समझकर आगरा ठिकाने लगाने ले आया। सदर के प्रतापपुरा चौराहे पर जाम में कार फंसने पर पत्नी को होश आ गया। वह कार से उतर गई। लोगों की मदद से पुलिस बुला ली और आरोपी पति को पकड़वा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।