जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के संबंध में बैठक सम्पन्न
आवासीय परिसर एवं सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु भूमियों को प्रभावित काश्तकारों से हुई वार्ता

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 1320मेवा, जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना मलावन एटा द्वारा ग्राम निगोह हसनपुर एवं लभेटा में परियोजना के आवासीय परिसर एवं सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु भूमियों को प्रभावित काश्तकारों से वार्ता कर क्रय किये जाने के संबंध मे अतिआवश्यक बैठक की गई। बैठक के दौरान प्र्रभावित ग्रामीणों से भूमि की दरों के निर्धारण के सम्बन्ध में गहनता से वार्ता की गई। ग्रामीणों ने भूमि क्रय समिति के सदस्यों के समक्ष सर्किल रेट के चार गुना दर पर 1320 मेवा जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना, मलावन, एटा के आवासीय परिसर एवं पहुॅच मार्ग हेतु भूमि देने पर अपनी सहमति व्यक्त की। जिलाधिकारी एटा ने सर्किल रेट की चार गुनी दर पर भूमि क्रय हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।
जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना, मलावन, एटा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 91 से परियोजना तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु ग्राम मलावन के भूमि को क्रय किये जाने हेतु जिलाधिकारी की उपस्थिति में निकाय एंव प्रभावित ग्रामीणों के मध्य भूमि की दरों के निर्धारण के सम्बन्ध में वार्ता की गई। सदस्य सचिव क्रय निकाय ने अवगत कराया कि सम्पर्क मार्ग की 880 मी लम्बाई अकबरपुर, मलावन चरागाह क्षेत्र से होकर गुजरेगी। इस भूमि के समतुल्य क्षेत्रफल की भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा इसे विनिमय द्वारा शासन को उपलब्ध करा दी जायेगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सर्किल रेट की चार गुनी दर पर भूमि क्रय हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर अबुल कलाम, जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना के चीफ इंजीनियर राजेन्द्र सिंह, आरएस कुशवाह, सहित अन्य अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय किसान भाई आदि मौजूद रहे।