भाजपा ने शीर्ष नेताओं ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में झोंकी ताकत,प्रत्येक बूथ पर पैनी नजर ( एटा ) भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के निर्देशन एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिहं के नेत्रत्व में प्रदेश में समपन्न हुऐ विधान सभा उपचुनाव से फुर्सत होने के बाद अब शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की प्रत्येक सीट पर भाजपा का परचम फहराने के लिए अपनी संपूर्ण ताकत झोंक दी है ! इसी श्रृखंला के अन्तर्गत आज शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र अलीगंज के कस्बा जैथरा में जैथरा मण्डल के तहत आने वाली बूथ संचालन समितियों की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सशक्त उम्मीदवार डा. दिनेश वशिष्ठ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं कद्दावर भाजपा नेताओं से अपने एवं भाजपा के लिए शानदार व जानदार विजय दिलाने का आग्रह किया ! बैठक में उपस्थिति शीर्ष नेताओं में प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री स्वर्गीय श्री गेंदालाल गुप्ता के कनिष्ठ पुत्र एवं नगर पालिका परिषद अलीगंज के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने अपने संबोधन में डा. दिनेश वशिष्ठ को शिक्षक एमएलसी चुनाव में विधान सभा क्षेत्र अलीगंज से विजय वरण का भरोसा दिलाते हुए मौजूद पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्वों के बखूबी निर्वहन का सकंल्प दिलाया ! ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा कि जिले में हमेशा अलीगंज मे इतिहास रचा है और इस चुनाव में भी अलीगंज क्षेत्र नम्बर – 1 पर रहेगा ! बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय सहित एटा नगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भामाशाह, भाजपा के जिला मंत्री बीपी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे