
जिला कारागार एटा में आज महिला बंदियों को करवा चौथ व्रत के लिए आवश्यक सभी प्रकार के संसाधन और आवश्यक पूजा सामग्री वितरित किया गया आज जिला कारागार में कुल 14 महिला व बंदी व्रत रही इस वर्ष कोरोना की वजह से मुलाकात ना हो पाने के कारण केवल वही बंदी महिला करवा चौथ का व्रत की जिन के पति जेल में निरुद्ध हैं पिछले वर्ष यह संख्या 45 के आसपास थी क्योंकि पिछले वर्ष मुलाकात व्यवस्था थी इस वर्ष कोरोना की वजह से मुलाकात बंद है इसलिए केवल 14 महिलाएं ही करवा चौथ का व्रत की है जिन महिलाओं के पति जेल से बाहर है उन महिलाओं को पीसीओ पर अपने पति से बात करने के लिए आज के दिन विशेष व्यवस्था की गई है कारागार प्रशासन द्वारा सभी व्रत वाली महिलाओं को पूजा सामग्री वितरित कराया गया है तथा उन सबको व्रत के उपरांत पूड़ी सब्जी एवं खीर की व्यवस्था है कारागार प्रशासन द्वारा किया गया है जेल प्रशासन द्वारा जेल में बंद महिला बंदी की उनके पतियों से जो जेल में निरूद्ध है मुलाकात की एवं उनके पूजा करने की विशेष व्यवस्था की गई है। पी पी सिंह जेल अधीक्षक जिला कारागार एटा।