
*#Firozabad….* *टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना, कल होगा मतदान* *◾टूंडला विधानसभा क्षेत्र के 360427 मतदाता मंगलवार को करेंगे मतदान* *◾चुनाव मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला* फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार की सुबह पुलिस लाइन से रवाना हुईं। मतदान मंगलवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख, 60 हजार, 427 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 95-टूंडला विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) का उपचुनाव कराने के लिए 558 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। इन्हें सुबह सात बजे पुलिस लाइन से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ड्यूटी पत्र वितरण और पोलिंग पार्टियों की रवानगी चुनाव प्रेक्षक और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। इससे पूर्व रविवार को मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन और सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा निर्वाचन कार्य से जुडे़ कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।