अन्य राज्यों में फसे बच्चो व मजदूरों को घर वापस लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक अच्छी पहल

*अन्य राज्यों में फसे बच्चो व मजदूरों को घर वापस लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक अच्छी पहल..*

कोटा में फंसे विद्यार्थियों के बाद अब कई राज्यों में फंसे मजदूरों को घर वापस लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सुशासन का आदर्श उदाहरण है। पूर्णबंदी के कारण परिवार से दूर कठिन समय काट रहे मजदूरों की पीड़ा समझी जा सकती है। अब जबकि ये लोग एकांतवास की अवधि पूरी कर चुके हैं, स्वाभाविक रूप से सरकार उन तमाम इंतजामों को करेगी जिनकी जरूरत मजदूरों के लौटने पर पड़ेगी। इनमें एकांतवास की व्यवस्था मुख्य होगी। बेहतर होगा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए, जिसमें भविष्य में मजदूरों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य न जाना पड़े। प्रदेश में कृषि, व्यापार, बाजार और उधोग क्षेत्र में काम करने के भरपूर अवसर हैं। किसानों के बेटे यदि मजदूरी से मुक्त होकर खेतों की तरफ लौट आएं तो कोरोना काल की नकरात्मकता के बीच यह अच्छी उपलब्धि होगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks