डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या काण्ड का निरीक्षण करने घटना स्थल पहुँचे
एटा 27 अप्रैल जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला श्रंगारनगर में 24/25अप्रेल की रात्रि में दो मासूमों सहित पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी।जिसका पुलिस प्रशासन ने खुलासा कर घटना को ठंडे बस्ते में दफन करने का प्रयास किया गया।
वहीं घटना के खुलासे के दूसरे दिन एटा दौरे पर आये अलीगढ़ मंडल के आई जी /डी आई जी प्रीतिन्दर सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर कोतवाली नगर को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
डीआईजी ने एटा दौरे के बाद लिखाई एफआईआर
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कि मृतक ज्ञानेशवर के भाई रामेश्वर पचौरी की तहरीर पर आज हत्या की रिपोर्ट अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध दर्ज कर ली गयी है।