किसानो को हुये नुकसान को लेकर सपा नेता ने सरकार से मुआवजा दिये जाने की मांग की

– किसानो को हुये नुकसान को लेकर सपा नेता ने सरकार से मुआवजा दिये जाने की मांग की।

कन्नौज में आंधी और बारिश से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने पहुंचे सपा नेता ने सरकार से किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कन्नौज के सपा नेता नबाब सिंह यादव ने किसानों को हुए इस प्राकृतिक नुकसान को लेकर उनके मक्का और गेहूं के खेतों का जायजा लिया और सरकार से किसानों को हुए इस नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

किसानो को हुये नुकसान का जायजा लेते हुये सपा नेता नबाब सिंह यादव ने कहा कि अचानक आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की मक्का की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों को 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। मक्का की फसल पूरी तरह नस्ट हो चुकी है अब इसमें भुट्टा नही आ सकेगा। जिससे किसान बर्बाद हो गया। वहीं गेहूँ की भी फसल भीगने से गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा जिससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देना चाहिए ताकि किसानों को हुये इस नुकसान की भरपाई हो सके।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks