सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सम्भागीय परिवहन अधिकारी हेमचन्द्र गौतम ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सम्भागीय परिवहन अधिकारी हेमचन्द्र गौतम ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत
एटा समाचार
उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बंधना फाउंडेशन अली गंज एटा के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत ई रिक्शा के माध्यम से की गई । जिसका सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का उद्घाटन उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एटा हेम चन्द्र गौतम जी ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर आर आई श्री अजय कुमार गुप्ता जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाकर चलें एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाकर ही गाड़ी चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें जिससे आप लोग सुरक्षित रहें तथा आपकी गाड़ी भी सुरक्षित रहेगी।यह संस्था बंधना फाउंडेशन अलीगंज के द्वारा हमारे जनपद एटा में अक्टूबर से दिसंबर 2020 तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर ई रिक्शा के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैनोपी के माध्यम से डोर टू डोर के माध्यम से तथा स्कूल, कॉलेजों में जाकर भी संस्था के लोग कॉलेज में बच्चों को व जनमानस को पंपलेट हैंड विल व पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेंगे। जब लोग जागरूक होंगे तब हमारे जनपद में सड़क दुर्घटना कम होंगी। यह संस्था हमारे जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से लोगों को समय समय पर जागरूक करेंगी। इस मौके पर आर आई अजय कुमार गुप्ता एआरटीओ कार्यालय के पंकज जी राहुल जी सहित सभी अधिकारी गण मौजूद रहे तथा संस्था के अध्यक्ष मेहरून निशा खान जी संस्था के जिला कोआर्डिनेटर वसीम सैफ़ी व नूर आलम विजय प्रताप सिंह हरिशकर अनिल कुमार अरविंद कुमार उदय कांत झा राकेश गुप्ता शैलेन्द्र कुमार दिनेश कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks