
*जलेसर में नारी शक्ति मिशन को लेकर बा.वि.परि.कार्यालय ने बड़ी धूमधाम से बाजार में निकली रैली।* एटा। जलेसर विकासखंड के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार नारी शक्ति मिशन को लेकर नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल जाने वाली 11 से 14 वर्ष की बालिकाएं, एसएसजी एवं वीरांगना दल, महिलाओं एवं बच्चों को, समर्पित एवं योजनाओं के विषय में सामाजिक जागृति अभियान के बाद ग्राम स्तर पर वीरांगना दल का गठन किया गया। स्कूल न जाने वाली किशोरियों को त्रैमासिक पोषाहार का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सप्ताहिक, आईएफए गोलियों का वितरण, लाडली दिवस का आयोजन, किशोरियों को प्ले स्कूल भेजने का प्रयास, स्वच्छता, साफ सफाई, डायरिया प्रबंधन, महामारी, खाद विविधता, किचन गार्डन, जीवन कौशल, व्यवसन मुक्ति, स्वालंबन, आत्मरक्षा आदि, पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें उषा देवी प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी जलेसर सपना भारद्वाज उर्मिला देवी मुख्य सेविका अन्य विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं हैं।