
एटा *’मिशन शक्ति’ अभियान में पुलिस ने सुरक्षा के प्रति महिलाओं को किया जागरूक* *सशक्त नारी हम सबकी जिम्मेदारी, डरकर नहीं, डटकर करें मुकाबला।* वहीं जलेसर थाना प्रभारी केपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग की जीप से महिला कांस्टेबल एवं si उमेश उपाध्याय, कांस्टेबल सुनील,जयवीर ,चालक श्याम हरी के द्वारा जलेसर नगर में एलाइनमेंट कराया गया। कि एलाइनमेंट के जरिए महिलाओं को अवगत कराया कि महिलाओं को छींटाकशी करने वाले लोगों से डरने की जरूरत नहीं है, और कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाईन नंबर संचालित हैं, जिसमें 1090 वूमेन पॉवर लाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 102 स्वास्थ्य सेवा, है। इन नंबरों को डायल कर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस हर समय उनके साथ है व हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है। जिसके संबंध में हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क भी पूर्व से स्थापित हैं, जहां महिला अधिकारी द्वारा आपकी समस्याओं को सुना जाएगा तथा साथ ही उनका त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा।