बाइक से ठोकर लगने से युवक की मौत-रिपोर्ट-मु.रफीक अली

कुशीनगर-तमकुहीराज / पटहेरवा थाना के ग्राम परसौनी खूर्द मे एक युवक की बाइक से ठोकर लग जाने से मौत हो गयी।

 सोमवार की शाम करीब सात-आठ बजे कमल पुत्र रहमान गद्दी उम्र 30 वर्ष गांव के पास चौराहे पर कुछ समान लेने जा रहे थे।तभी समउर के तरफ से तेज रफ्तार से आती एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी।जिससे कुछ देर बाद ही उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गयी।उनके घर वालों का रो -रो कर बुरा हाल है।बताते चलें कि मृतक कमल की दो छोटी लड़कीयां तथा एक लडका भी है।बाइक चलाने वाले युवक को गांव वाले ने पकड़ लिया।बाइक सवार का नाम अमरदीप कुमार गुप्ता बताया जा रहा है जो ग्राम सभा पटहेरवा का निवासी है।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समउर चौकी इंचार्ज लास को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
तमकुहीराज

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks