
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा एक आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना:- दिनाँक 13/10/2020 वादी श्री सत्यपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सौरखी जिला कन्नौज द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री मीनू उम्र करीब 23 वर्ष को दहेज की अतिरिक्त मांग को पूरी न करने पर उसके ससुरालीजन द्वारा मीनू को आग लगाकर हत्या कर देने के संबंध में तहरीर दी | इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मु0अ0स0 193/2020 धारा 498A/304B IPC व ¾ DP ACT पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 19/10/2020 को जसरथपुर पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त स्वदेश उर्फ सुदेश पुत्र भंवरपाल सिंह निवासी ग्राम बढ़ापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 08.10 बजे नगला मोहन चौराहा थाना क्षेत्र जसरथपुर एटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1.स्वदेश उर्फ सुदेश सिंह पुत्र भंवरपाल सिंह निवासी ग्राम बढ़ापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा ।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-
- SO जयपाल सिंह मलिक
- का0 संदीप कुमार
- का0 हरिओम