जज़्बे को सलाम… यही है हिन्दुस्तान सिपाही सैय्यद अबु ताहिर ने गर्भवती महिला को किया ब्लड डोनेट

जज़्बे को सलाम… यही है हिन्दुस्तान🇮🇳 सिपाही सैय्यद अबु ताहिर ने गर्भवती महिला को किया ब्लड डोनेट

तमिलनाडु: त्रिची में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। किसी तरह ज़िला अस्पताल पहुँची। डॉक्टर ने कहा कि आपरेशन करना होगा और रक्त की ज़रूरत पड़ेगी। उसका पति तालाबंदी की परवाह न करते हुए सड़क पर निकल पड़ा।

यही मुलाक़ात होती है सिपाही सैय्यद अबु ताहिर से। वो इस व्यक्ति से पूछताछ करने लगता है कि तालाबंदी में कहाँ जा रहा है। सिपाही कहता है उसका भी ब्लड ग्रुप वही है जो प्रसूता का है। वह अस्पताल चल पड़ता है। खून देता है। माँ और बच्चा स्वस्थ्य हैं।

यह ख़बर सुन कर एस पी उसे एक हज़ार का इनाम देते हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख 10,000 इनाम में देते हैं।

23 साल का सैय्यद अबु ताहिर 11000 रुपये ले जाकर उस महिला को दे देता है जिसके बच्चा हुआ है। महिला का नाम सुलोचना है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks