
नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद कराये प्रशासन:-देवेन्द्र लोधी
एटा,
जनपद एटा में खुले में बिकने बाली मीट की दुकानों को नवरात्रि में जिला प्रशासन से बन्द करबाने की बजरंगदल के विभाग संयोजक देवेन्द्र लोधी ने माँग की है।उन्होंने कहा है कि जिले में खुले स्थानों पर मीट बिकती है।और मातारानी के श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए जिला प्रशासन जनपद के प्रत्येक थानेदार को आदेशित करे कि उनके थाना क्षेत्र में खुले में मीट की दुकानों को नवरात्रि तक बन्द रखा जाए।श्री लोधी ने कहा कि अगर खुले में मीट की दुकानों का संचालन किया गया तो बजरंगदल, विहिप कार्यकर्ता पूरी तरह से इसका विरोध करेंगे।एटा नगर में बजरंगदल कार्यकर्ताओ की टोली घूम घूम कर रोजाना चैक करेगी, और कही भी मीट की दुकान खुली मिली, तो बजरंगदल उनका पूर्णतयः विरोध करेगा।इस बीच किसी भी प्रकार का प्रकरण हुआ तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।