
एटा ~ अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।
(1):-थाना अलीगंज थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दिनाँक 17/20/2020 को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त शिवम पुत्र महावीर निवासी मोहल्ला सुदर्शन दास कस्बा अलीगंज रोड के पास से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज एटा पर मु0अ0स- 287/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(2)-थाना पिलुआ थाना पिलुआ पुलिस द्वारा दिनाँक 17/10/2020 को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त गुलफान पुत्र बबी निवासी ककरावली थाना पिलुआ, एटा के पास से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ एटा पर मु0अ0स0- 266/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(3)-थाना सकीट सकीट पुलिस द्वारा दिनाँक18/10/2020 को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त रवि कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी मुबारिकपुर थाना सकीट, एटा को 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट एटा पर मु0अ0स0- 176/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।