कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. बांद्रा कोर्ट ने ये आदेश 2 लोगों द्वारा दायर याचिका पर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं.

कंगना रनौत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक हर जगह बॉलीवुड में कथित रूप से जारी बुराइयों के खिलाफ बोलती रही हैं. वह बॉलीवुड में कथित रूप से फैले ड्रग्स के जाल और भाई-भतीजावाद के खिलाफ मुखर रूप से आवाज़ उठाती रही हैं. इसी के विरोध में दो मुस्लिम शख्स ने बांद्रा कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया थी कि कंगना रनौत अपने ट्वीट के जरिए दो समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग इससे आहत हैं. अपनी याचिका में उन्होंने कंगना पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks