कोरोना संक्रमितों के उपचार में लगे डॉक्टर नर्स आदि स्वास्थ्य टीम की भी रखी जाए निगरानी,सी एम

*कोरोना संक्रमितों के उपचार में लगे डॉक्टर नर्स आदि स्वास्थ्य टीम की भी रखी जाए निगरानी,किसी भी प्रकार से इन्हें संक्रमण से बचाने के किये जाए उपाय।*
*लखनऊ*-मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए। कोरोना के उपचार में लगी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और अन्य स्टाफ की टीम को हर हाल में मेडिकल इन्फेक्शन से बचाया जाए। मेडिकल इन्फेक्शन की रोकथाम के लिए बनी डेडीकेटेड टीम कोरोना के इलाज में लगे सभी कर्मियों की लगातार निगरानी करे।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मौजूद कोरोना से संबंधित और अन्य बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को सभी 19 संवेदनशील जनपदों के नोडल अधिकारियों से फीड बैक लेने और कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जिन औद्योगिक इकाइयों को चलाने की अनुमति दी गई है, वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्लाई चेन प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी यह इसी तरह कार्य करती रहें। उन्होंने अपर मुख्य सचिव राजस्व को कम्युनिटी किचन की तरह ही शेल्टर होम्स की भी जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। क्वारंटीन में रखे गये लोगों के नाम, पते, मोबाइल नम्बर संकलित करते हुए इन्हें आरोग्य सेतु एप से जोड़ा जाए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks