उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन पर अब तक 30 हजार पर हुए मुकदमे दर्ज

*उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन पर अब तक 30 हजार पर हुए मुकदमे दर्ज*
*#लखनऊ:* उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन सख्ती से लागू किया जा रहा है। पुलिस ने लॉक डाउन की अवधि में धारा 188 के तहत अब तक 30163 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 679 लोगों के खिलाफ 539 एफआईआर दर्ज करते हुए 242 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 24.43 लाख वाहनों की सघन चेकिंग में 31183 वाहन सीज किए गए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान 11.69 करोड़ रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया है। अफवाहों या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। भ्रामक सूचनाओं के अब तक 528 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks