मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
गांव-गांव मिशन मोड में आयोजित होंगे “मिशन शक्ति“ के तहत जागरूकता कार्यक्रम

एटा। मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में एक भव्य आयोजित किया गया। अभियान का शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डा0 कंचन सरन द्वारा जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके, माल्यार्पण करके शुभारंभ किया गया। सभी आगन्तुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम के दौरान स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान एक भव्य जागरूकता रैली शहर में निकाली गई, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा भेजी गई एलईडी वैन, रथ, रैली का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड द्वारा किया गया।
नोडल अधिकारी डा0 कंचन सरन ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नारी सुरक्षा संरक्षण, सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरान्त महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने और भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए सरकार द्वारा 180 दिन तक विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आगामी 180 दिनों तक “मिशन शक्ति“ अभियान के रूप में चलाया जाना हैं, इस हेतु संबंधित विभागों द्वारा नारी सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं का जीवन चक्र है, महिलाओं को सशक्त, स्वावलम्बी बनाने के लिए मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि समाज में महिलाओं का दायित्व अतिमहत्वपूर्ण है, महिलाएं मजबूती के साथ कार्य करती हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को दृष्टिगत रखते हुए हमें महिलाओें को अधिक से अधिक जागरूक करना होगा, साथ ही उन्हें सशक्त भी बनाना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक घर में बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं, जिससे कि बच्चों के मन में नारी शक्ति को पूज्यनीय के प्रति जागरूता रहे।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 180 दिनों तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला हेल्पलाईन नम्बरों 108, 102, 1090, 1098, 181 अथवा 112 की जानकारी विभिन्न रूपों में जागरूकता कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी जाएगी। थानों पर महिला हेल्पडेस्क के अलावा शिकायत पेटिकाओं के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
सीडीओ मदन वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अभियान को सफल बनाने हेतु सभी सभी से अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन शेर सिंह शाक्य ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, एसीएमओ डा0 राम सिंह, बीएसए संजय सिंह, डीपीओ संजय सिंह, सीडीपीओ एसपी पाण्डेय, सीडीपीओ राजीव कुमार, भारी संख्या में नारी शक्ति आदि मौजूद रहे।