
*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन बढ़ाने हेतु मिशन शक्ति अभियान का हुआ आगाज, मा0 प्रभारी मंत्री श्री अनिल षर्मा जी ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा विधवा पेंषन की पात्रों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये, मिषन षक्ति हेतु नामित नोडल अधिकारी डा0 मीनाक्षी (डीसीपी गौतमबुद्ध नगर) की रही उपस्थिति* *कासगंज* *|* _मा0 प्रभारी मंत्री जनपद कासगंज/राज्यमंत्री पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री अनिल षर्मा जी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मिषन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक पटियाली ममतेष शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर एवं पुलिस नोडल अधिकारी डा0 मीनाक्षी की मौजूदगी में नारी सषक्तिकरण जागरूकता हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा कन्या सुमंगला योजना तथा विधवा पेंषन के पात्रों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।_ _प्रभारी मंत्री जी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये शासन प्रषासन दृढ़ संकल्पित है। नारी सम्मान और सुरक्षा के लिये सरकार सदैव प्रयासरत है। जहां नारी रहती है, वहां देवताओं का निवास होता है। आज महिलायें हर क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रही हैं। अपने अन्दर इच्छा शक्ति और आत्म बल बढ़ायें, यही आपके काम आयेगा। शासन, प्रषासन, पुलिस सब आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के संबंध में जागरुकता पैदा करने हेतु पूरे सप्ताह विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे।_ _विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक पटियाली ममतेष शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि मातृ शक्ति की सेवा और सम्मान परम आवष्यक है। प्रत्येक परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार दिये जायें, जिससे सामाजिक बुराइयां और पारिवारिक विषमतायें दूर हों और अच्छे ढंग से सामाजिक विकास हो सके।_ _जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये एक विषेष अभियान 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 तक संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत महिला सषक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति निरंतर समाज को जागरूक किया जायेगा।_ _नारी सषक्तिकरण हेतु नामित नोडल अधिकारी डा0 मीनाक्षी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिये कानून तो बहुत हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी है। अपने अन्दर आत्मबल पैदा करें। उन्होंने बताया कि वह पूरे सप्ताह जिले में रह कर महिला सषक्तिकरण हेतु कार्य करेंगी। यदि महिलाओं को कोई समस्यायें हों तो बतायें उनका निराकरण कराया जायेगा। महिला सशक्तिकरण, भू्रण हत्या रोकने सम्बन्धी अभियान, उद्यमिता, शिक्षा, महिला अपराध रोकने इत्यादि के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। इसके अतिरिक्त ग्रामीण स्तर पर जागरूकता उत्पन्न की जाये।_ _महिलाओं में स्वावलम्बी बनने की प्रकिया बढ़ाई जाए। विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में लाभार्थियों का चयन एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रम कराए जाएं। विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने हेतु महिलाओं बालिकाओं के जागरुकता शिविर आयोजित कर उन्हें इन कार्यक्रमों के लाभों के बारे में अवगत कराया जाए। महिला एवं बाल अपराध की मॉनिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर कमेटी सक्रिय रहें। पॉक्सो व महिला अपराध से संबंधित वादों के मा. न्यायालय से निस्तारण की प्राथमिकता दी जाए।_ _पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि मानव की प्रारंभिक पाठषाला मां ही है। अब नारी अबला नहीं है, बस जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा से संबंधित समस्त विभागों द्वारा यह सुनिश्चित करना होगा कि प्राप्त शिकायतों में पीड़िता शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के स्तर तक कार्यवाही को गतिमान रखा जाए। इसी तरह पुलिस विभाग के अन्तर्गत 1090 एवं यूपी 112 द्वारा एक साथ मिलकर पीड़ित की शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए और पीड़ित महिला बालिका की संतुष्टि तक कार्यवाही जारी रखी जाए। पुलिस विभाग की हेल्पलाइन 181 को भी यूपी 112 से जोड़ा गया है इस पर प्राप्त काल्स को मॉनिटर किया जा रहा है। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाना एक अच्छी पहल है। प्रत्येक थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अभियान चलाया जाए।_ _इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा0 प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी/एएसडीएम रवेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेषन अधिकारी ओमप्रकाष यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।_ –