
#Firozabad….
फिरोजाबाद हत्याकांड : सरेआम BJP नेता की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी समेत 3 पुलिस की गिरफ्त में
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार की देर शाम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एडीजी आगरा अजय आनंद ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान के बाहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता बैठे थे तभी तीन बाइक सवारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह पुलिस को कामयाबी मिली।