योगी बोले- 30 जून तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक, प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो

योगी बोले- 30 जून तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक, प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो………..
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूल टेस्ट के माध्यम से अधिक लोगों की जांच करके कोरोना वायरस महामारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. इसलिए पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए. सीएम ने आज को कोविड-19 से निपटने के लिए गठित टीम-11 के साथ प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की.कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को दें बढ़ावा कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहे प्लाज्मा थेरेपी की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इसके अच्छे परिणाम मिले हैं. बता दें कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में जिस मरीज को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, उसे रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. सीएम ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सीएम ने निर्देश दिया कि कम्युनिटी किचन की तरह शेल्टर होम्स को भी जियो टैग किया जाए, ताकि इसके प्रबंधन में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न हो. उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी कार्य में लगे व्यक्तियों की लगातार निगरानी और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इनसे कोरोना संक्रमण फैलने न पाए. उन्होंने वालंटियर्स की टीम गठित कर लोगों को कोरोना के विषय में जागरूक करने हेतु भी निर्देश भी दिए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks