
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पर 01 वर्ष पूर्व अपह्रण / हत्या के पंजीकृत अभियोग से संबंधित मृतक की मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेंडर UP83W1596 बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीगंज श्री पंकज कुमार मिश्रा द्वारा *थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 133/2019 धारा 364/302/201/120बी भादवि की घटना में मृतक द्वारा घटना के समय प्रयोग की जा रही मो0सा0 हीरो होण्डा स्प्लेंडर UP83W1596 को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटना:-* दिनांक 18.06.2019 को वादिया श्रीमती राजेश कुमारी पत्नी राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम व पोस्ट सुराया थाना ऐका जनपद फिरोजाबाद ने सूचना इस आशय की दी कि *दिनाक 14.06.2019 की शाम से मेरे पति हीरो होण्डा मो0सा0 सं0 UP83W5919 से अवागढ़ से लापता है* जिसकी गुमशुदगी दिनांक 17.06.2019 को थाना अवागढ़ पर दर्ज करायी गयी परन्तु मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे पति का अपह्रण हत्या के इरादे से शैलेन्द्र शाह सिसौदिया आदि 04 नफर ने किया है क्योकि मा0 न्यायालय एटा में NIA 138 एक्ट के अन्तर्गत 2630000 (छब्बीस लाख तीस हजार) का मुकदमा शैलेन्द्र शाह के खिलाफ चल रहा है जिसकी फैसले की सम्भावित तारीख 17 जून 2019 है की दी। *इस सूचना पर पर थाना अवागढ़ पर मुअसं- 133/2019 धारा 364/120बी भादवि पंजीकृत किया गया।* दौराने विवेचना धारा 302/201 भादवि का होना पाया गया। *बरामदगी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित मृतक के शव, मोबाइल फोन एवं मृतक की मो0सा0 को बरामद करने हेतु विवेचक / प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज श्री पंकज कुमार मिश्रा द्वारा दिनांक 14.10.2020 को अभियोग उपरोक्त की विवेचना एवं मृतक के शव के तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मृतक द्वारा घटना के समय प्रयोग की जा रही *मो0सा0 हीरो होण्डा स्प्लेंडर UP83W1596 को जावड़ा नहर पुल के पास झाड़ियों से बरामद की गयी। जिसको थाना अवागढ़ पर रपट न0 30 पर दाखिल किया* एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नॉट~ अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा चुका है तथा अभियुक्तों द्वारा घटना के समय जो गाड़ी प्रयुक्त की गयी को भी बरामद किया जा चुका है। मृतक के शव की तलाश जारी हैं।
बरामदगी कराने वाला पुलिस बल
- प्र0नि0 श्री पंकज कुमार मिश्रा
- का0 960 दिव्य बालियान
- का0 766 तरूण कुमार