मण्डलायुक्त ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

लाॅकडाउन मेें महिलाओं को घर-घर वितरित किया जा रहा पोषाहार

आलीढ़। मण्डलायुक्त जी.एस. प्रियदर्शी ने आज किशनपुर स्थित त्रिवेणी कालौनी में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लाॅकडाउन के चलते घर-घर महिलाओं को पोषाहार वितरित किये जा रहे है। इस दौरान उन्होने स्वयं कुछ लाभार्थियों केा पोषाहार वितरित किए।

मण्डलायुक्त ने स्वयं सहायक समूह द्वारा बनाये जा रहे मास्क की तारीफ करते हुए कहा कि पोषाहार बांटते समय सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाये और सभी महिलाओं को इसका लाभ मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि समूह शहरी आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं द्वारा मास्क के अतिरिक्त टोपी भी बनाई जा रही है, जिसे वाॅश करके दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ अनिल, आशीष, नवनीत शर्मा, अनीता, आशा, विनीता, मोनिका आदि रही।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks