चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए गलवान के 20 सैनिकों की याद में बना स्मारक

चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए गलवान के 20 सैनिकों की याद में बना स्मारक

चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत की याद में एक स्मारक तैयार किया गया है. बता दें इस साल 15 जून को चीन और भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई हिंसक झड़प में बिहार रेजीमेंट के 20 जवान शहीद हो गए थे. यह स्मारक KM-120 पोस्ट के करीब बनी है. यह पोस्ट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण डरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी और लद्दाख के पास है. इस स्मारक पर उन सभी 20 जवानों के नाम अंकित हैं जो हिंसक झड़प में शहीद हुए थे. ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत वाई-जंक्शन क्षेत्र के पास ये सैनिक शहीद हो गए थे.

स्मारक पर लगाए गए ऑपरेशन डीटेल्स के अनुसार, ’15 जून, 2020 को गलवान घाटी में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू ने क्विक रिएक्शन फोर्स का नेतृत्व किया और साथी सैनिकों ने पीएलपी ओपी को बाहर निकालने का काम किया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks