केरल में नौसेना का पावर ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

केरल में नौसेना का पावर ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

केरल के कोच्चि में आज सुबह नौसेना का एक पावर ग्लाइडर नियमित उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में लेफ्टिनेंट राजीव झा और पैटी ऑफिसर सुनील कुमार की मौत हो गई. खबर है कि ये हादसा नौसेना बेस के पास थोप्पुमडी पुल के नजदीक हुआ. हादसे का शिकार हुए पावर ग्लाइडर ने आईएनएस गुरुड़ से उड़ान भरी थी. दक्षिणी नौसेना कमान ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है.

रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक नौसेना के ग्लाइडर ने नियमित प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी. ग्लाइडर सुबह करीब 7 बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के निकट हादसे का शिकार हो गया. उन्होंने बताया कि ग्लाइडर में सवार लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेट्टी ऑफिसर सुनील कुमार को आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks