बाल्मीकि मंदिर पर हाथरस की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए प्रार्थना

एटा जिला काँग्रेस कमेटी और शहर काँग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जाटवपुरा बाल्मीकि बस्ती में बाल्मीकि मंदिर पर हाथरस की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगासहाय लोधी जी ने कहा कि पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 करोड़ रु दिए जाए और उत्तर प्रदेश से रेप केश को ट्रान्सफर करके दिल्ली फास्ट कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़िता को न्याय अतिशीघ्र मिल सके ।
शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पारासर बाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्याएं,बलात्कार आम हो चुके है योगी आदित्यनाथ को तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।
ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व काँग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है आम जनता न्याय को भटक रही है और अभी तक किसी को न्याय तक नही मिला।
युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लोधी योगेश राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज दलितों पर दिनप्रतिदिन रेप ,बलात्कार जैसे संगीन बारदाते बढ़ रही है ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा आज पूर्ण ध्वस्त हो चुका है प्राथना सभा मे काँग्रेस नेता अरुनेश गुप्ता, काँग्रेस नेता गगन सविता,रावेंद्र लोधी,महेश वशिष्ठ,सचिन राना, अरविंद कश्यप, फैसल हसन, अमित हरियल,आशीष राज,नीलमा राज,चौधरी रामपाल सिंह यादव,योगेश पाथरे, अमित कुमार गुप्ता,मुन्ना लाल भगत जी,राजबीर बाल्मीकि, गोविंद पारासर,राजेश खन्ना, धीरज पारासर,शोमेश कुमार,ललित पारासर, हिमांशु पाराशर पीयूष पाराशर हीरा पाराशर प्रियांशु पाराशर राजेश पाराशर आदि लोग प्रार्थना सभा में उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks