तीन आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता ~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 339/2020 धारा 147, 148, 149, 452, 323, 504, 506, 307, 393 भादवि की घटना में फरार चल रहे वांछित तीन नामजद अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 30.09.2020 को वादी श्री अरविन्द सिंह पुत्र मुन्शीलाल निवासी मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 29.09.20 की रात्रि में समय करीब 10.00 बजे वादी अपने घर पर सोया हुआ था, तभी धर्मेन्द्र पुत्र महेश शर्मा, महेश पुत्र चिरोंजीलाल व बन्टू पुत्र महेश निवासीगण मो0 काजी कस्बा थाना अलीगंज जनपद एटा व दूध की फैक्ट्री नई बस्ती में किराये पर रहने वाले मैनेजर व 04 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर वादी व वादी के परिजनों के साथ गाली-गलौच मारपीट तथा तमंचों से फायर किया गया है, जिसमें वादी व वादी के परिजन गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0- 339/2020 धारा 147, 148, 149, 452, 323, 504, 506, 307, 393 भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.09.20 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के नामजद मुल्जिमान को मुखबिर की सूचना पर टपुआ तिराहे से 50 मीटर पहले 02 अदद तमंचा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 341/20 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम शिवाकान्त उर्फ बन्टू शर्मा पुत्र महेशचन्द शर्मा व मु0अ0सं0 342/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र महेशचन्द शर्मा निवासीगण मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- धर्मेन्द्र पुत्र महेश शर्मा निवासी मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।
2- महेश पुत्र चिरौंजीलाल निवासी मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।
3- बन्टू पुत्र महेश शर्मा निवासी मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उ0नि0 श्री संजय सिंह
2- का0 1209 संजय सिंह
3- का0 1208 गुड्डूपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks