
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि विवाद: शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की याचिका को मथुरा कोर्ट ने सुनबाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया।
-श्री कृष्ण जन्मस्थान हिंदू पक्ष ने 13.37 एकड़ जमीन का मांगा है मालिकाना हक कोर्ट ने सुनाया फैसला।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह को हटाने के मामले में आज बुधवार को ही वादी पक्ष के विष्णु जैन, हरीशंकर जैन और रंजन अगिनहोत्री ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था।
मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले की सुनवाई को कोर्ट तैयार हो गया है। मथुरा की एक अदालत हिंदू समूह की याचिका पर आज सुनवाई करेगी। याचिका में मंदिर के पास बनी ईदगाह को हटाने की मांग की गई है।
आपको बता दे कि 1968 में कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद ट्रस्ट के मध्य हुए समझौते को रद्द करने, ईदगाह को हटाए जाने और 13.37 एकड़ जगह का मालिकाना हक श्रीकृष्ण विराजमान के नाम करने को लेकर एक याचिका सिविल जज सीनियर डिविजन के यहां श्री कृष्ण विराजमान की ओर से अधिवक्ता विष्णु जैन द्वारा डाली गई थी। इसमें श्रीकृष्ण विराजमान के अलावा रंजना खत्री सहित कुछ अन्य भक्त वादी हैं।
इसके पहले मथुरा के सिविल जज की अदालत में एक और मामला दाखिल हुआ था जिसे श्रीकृष्ण जन्म सेवा संस्थान और ट्रस्ट के बीच समझौते के आधार पर बंद कर दिया गया। 20 जुलाई 1973 को इस सम्बन्ध में अदालत ने एक निर्णय दिया था। याचिका में अदालत से उस फैसले को रद्द करने का आग्रह किया गया है।इसके साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि विवादित स्थल को भगवान श्री कृष्ण विराजमान के बाल स्वरूप में निहित घोषित किया जाए। याचिका में कहा गया है कि जमीन वास्तव में जिस ट्रस्ट से सम्बन्धित है वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट 1958 से सक्रिय नहीं है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने उसके अधिकारों पर जबरन कब्जा कर लिया।