
बरेली,नई दिल्ली । नीरज अवस्थी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आकाशवाणी भवन, रंग भवन, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रेस डे समारोह का अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं यादगार रहा।इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव , मुख्य वक्ता प्रख्यात पत्रकार रजत शर्मा तथा भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की उपस्थिति रही।
उपरोक्त आयोजन में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद तथा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य बृजलाल , राज्यसभा सांसद एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी , प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य सैयद रजा हुसैन रिजवी , डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह , बहराइच के वरिष्ठ पत्रकार श्री आनंद कुमार गुप्ता तथा दिल्ली के पत्रकार अतिउर्रहमान उर्फ मुन्ने भारती की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
16 नवंबर, सोमवार 2026 का यह दिन गोंडा जिले के लिए भी गौरव का विषय रहा। विशेष रूप से गोंडा जिले से जुड़े प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य सैयद रजा हुसैन रिजवी के लिए यह अवसर अत्यंत सम्मानजनक और जीवनभर याद रहने वाला पल बन गयापत्रकारिता जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बने