द्रौपदी इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट से लेकर हेल्पलाइन नंबरों तक , छात्राओं को किया गया जागरूक

बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रदर्शनी के कुशल मार्गदर्शन में आज गुरुवार को द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विशिष्ट अतिथि सुमित कुमार, अपर सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, यौन उत्पीड़न तथा पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। वहीं, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ रामदत्त शर्मा ने गुड टच-बैड टच और असुरक्षित व्यवहार की पहचान के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान छात्राओं को कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीके तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री, शिक्षिकाओं तथा पैरा लीगल वॉलंटियर हरस्वरूप गंगवार और सपना द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks