
बरेली। अपराध और अपराधियों के खात्मे के लिए बरेली पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से चकमा दे रहे एक अभियुक्त को घेराबंदी कर धर दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेश पर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
चोरी और नकबजनी के मामले में जारी था वारंट
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त खेमपाल पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम शंखा बल्लिया, थाना फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना बारादरी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या नकबजनी, चोरी व माल बरामदगी के तहत माननीय न्यायालय एसीजेएम द्वितीय, बरेली में वाद संख्या 214/2020 विचाराधीन था। कोर्ट द्वारा अभियुक्त के खिलाफ वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस टीम की मुस्तैदी लाई रंग
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर को वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया।