ट्रैफिक पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक , SSP ने कंधों पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

बरेली। जनपद बरेली में आठ उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर गुरुवार को पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर रैंक प्रतीक (स्टार) लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में यातायात पुलिस, बरेली में नियुक्त आठ उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस/प्लाटून कमांडर पीएसी को निरीक्षक सशस्त्र पुलिस/दलनायक के पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। SSP अनुराग आर्य ने अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता, समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की कामना की।
ये आठ अधिकारी बने निरीक्षक
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कपिल कुमार राघव (पीएनओ 180680971), सत्यप्रकाश पाण्डेय (पीएनओ 190600022), रामवीर सिंह (पीएनओ 170630058), जितेन्द्र सिंह (पीएनओ 170630061), देवेश कुमार शर्मा (पीएनओ 170770042), मनीष कुमार दूबे (पीएनओ 190660028), मोहित कुमार (पीएनओ 190540023) और अरुण कुमार (पीएनओ 170570046) शामिल हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान भी उपस्थित रहे। समारोह में पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks