तंजानिया में बीएल एग्रो का ₹7,000 करोड़ का मेगा प्लान ;  पैदा होंगे 1 लाख रोजगार के अवसर

बरेली। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी बीएल एग्रो ने वैश्विक स्तर पर विस्तार करते हुए अफ्रीकी देश तंजानिया में ₹7,000 करोड़ के बड़े निवेश का ऐलान किया है। अगले 10 वर्षों में यह निवेश खाद्य तेल, डेयरी, पशुपालन और विनिर्माण क्षेत्र में किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से तंजानिया में स्थानीय स्तर पर लगभग 1 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।


बरेली उत्तर प्रदेश मुख्यालय वाली कंपनी का लक्ष्य इस विस्तार के जरिए 2030 तक ₹30,000 करोड़ का समूह बनना है। तंजानिया को पूर्वी अफ्रीकी बाजार के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी वहां स्थानीय स्तर पर खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करेगी और किसानों के साथ मिलकर आधुनिक डेयरी और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देगी।
बीएल एग्रो के प्रबंध निदेशक आशीष खंडेलवाल ने कहा कि तंजानिया में भारतीय तकनीक और स्थानीय कृषि संसाधनों के तालमेल से विकास की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, भारत में तंजानिया की उच्चायुक्त अनिसा के. मबेगा ने इस निवेश का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों और स्थानीय किसानों की तरक्की के लिए अहम साझेदारी बताया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks