गन्ने के खेत में मिला नन्हा मासूम, जिंदगी की जंग जीतकर लौटा! खाकी की तत्परता से बची जान

बरेली । थाना भुता क्षेत्र के ग्राम डंडिया नवाजिश अली में 12 अक्टूबर को सड़क किनारे गन्ने के खेत के पास कपड़े में लिपटा एक नवजात बालक लावारिस हालत में मिला था। ग्रामीण पप्पू पुत्र रामदास ने बच्चे को सुरक्षित अपने घर पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुभाष चन्द और महिला कांस्टेबल शालू मौके पर पहुंचे और नवजात को जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं रेफर किया गया।

थाना भुता पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम लगातार बच्चे की सेहत पर नजर रखती रही। चिकित्सकों के उपचार और टीमों के प्रयासों से नवजात पूरी तरह स्वस्थ हो गया। स्वस्थ होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की इस तत्परता की सराहना हो रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks