एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में महा-मंथन, खलल डाला तो खैर नहीं – SSP

बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खंड स्नातक और 06 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर बरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने कमान संभाल ली है।
बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में एक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें चुनावी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी क्षेत्राधिकारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और आरक्षियों को मतदान के दौरान 100% सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया।
​चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्त पालन: चुनाव आयोग के सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
​वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी: इस महत्वपूर्ण बैठक में एसपी सिटी, एसपी नॉर्थ, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक सहित जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

​एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks