बरेली में 23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

बरेली। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत बरेली में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन विभाग के निर्देशन में 23 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, पीलीभीत रोड, बरेली में रोजगार मेला लगेगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें बरेली के विभिन्न महाविद्यालयों, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 17 सितंबर 2026 से प्री-जॉब फेयर करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। इसमें सेवायोजन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण साझेदार युवाओं को रोजगार मेले की तैयारी और करियर संबंधी मार्गदर्शन देंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। विभाग ने जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks