तेज बहाव में बाइक समेत नदी में बहे तीन युवक , रेस्क्यू अभियान तेज

बरेली। आंवला क्षेत्र के ग्राम डमरुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति विशारतगंज की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। नदी में तेज बहाव के कारण तीनों बाइक समेत पानी में बह गए।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी साउथ
अंशिका वर्मा के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे,
पुलिस-प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में थे और उन्हें रपटा पार करने से रोकने का प्रयास भी किया गया था।
PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी में बही बाइक को बरामद कर बाहर निकाल लिया। नदी में बहे तीनों अज्ञात व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू एवं सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस उनकी पहचान और नाम-पते की जानकारी जुटाने में भी लगी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks