बरेली में कुणाल चौधरी के स्वागत में उमड़ा कांग्रेसियों का जोश, संगठन को धार देने का लिया संकल्प

बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के प्रथम बार बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुणाल चौधरी के बरेली आगमन पर खुशी जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कुणाल चौधरी के मार्गदर्शन से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
स्वागत कार्यक्रम में के.के. दीक्षित, अयान खान, नादिर बेग, रिजवान खान, आरिफ अल्वी, अर्सलान खान, ताबिश हसन, फहीम खान, विक्की, पूर्व पार्षद महेश पंडित, अब्दुल रहमान, फिरोज खान एडवोकेट, रॉबर्ट जॉनसन, रवि शुक्ला, हनीफ इदरीसी, सलीम बाबू, ललिता प्रसाद, अरविंद कुमार, विद्याराम, घेदन लाल, धूम सिंह यादव, कल्याण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks